कीर्तन दरबार के बाद आरंभ हुआ श्री अखंड पाठ साहिब

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब पटेल नगर के तत्वधान में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सजे कथा कीर्तन दरबार के पश्चात श्री अखंड पाठ साहिब की आरम्भता हुई।
प्रातः नितनेम के पश्चात भाई जगतार सिंह हजूरी रागी दरबार श्री अमृतसर वालों ने आसा दीवार शब्द “बहुत जन्म बिछुडे थे माधो, इह जन्म तुम्हारे लेखे” का गायन कर संगत को निहाल किया। रुद्रपुर से पधारे भाई सतनाम सिंह ने सिख रहित  मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रातः उठकर स्नान आदि के पश्चात नितनेम का पाठ करें एवं साध संगत में जुड़कर गुरुवाणी का अभियास करें, एक अकाल पूरख की उपासना करें, पर बेटी को अपनी बेटी जाने, सामाजिक बुराइयों को दूर करें ।
अरदास के पश्चात श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरम्भता हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने की जिसके भोग 26 जुलाई को डाले जाएंगे एवं कीर्तन दरबार सजेगा कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान हरमोहिंदर सिंह, सचिन जगजीत सिंह, गोल्डी रतरा, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह दुग्गल, मंच  संचालक करतार सिंह, अमरजीत सिंह गुलाटी आदि उपस्थित थे। रात्रि 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कथा कीर्तन दरबार सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *