हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लॉक डॉउन के बीच मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ मेला-2021 के मद्देनजर कांवड़ नहर पटरी, रानीपुर झाल पर निर्माणधीन पुल के पाइलिंग, ड्रिलिंग का कार्य सहित , उतरप्रदेश सीमा तक सटे कार्यों का विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
इस मौके पर श्री रावत ने अधिकारीयों को गुणवत्ता परक काम करने के साथ शीघ्रता से काम निपटाने व् सोशल डिस्टेन्स बनाकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी श्री हरवीर सिंह ,श्री ललितनारायण मिश्रा ,तकनिकी सेल के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती , सहायक अभियन्ता अनंत सैनी ,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डी के सिंह विभागीय अधिकारी सहित ओ एस डी मेला महेश शर्मा मौजूद रहे।