केंद्रीय बजट दिशाहीन: प्रीतम सिंह

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। संसद में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2020-21 के बजट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिशाहीन व हवा हवाई बजट करार देते हुए इसे जनता के सरोकारों से कोई वास्ता न रखने वाला बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि घण्टों लंबे बेमतलब भाषण में वित्त मंत्री देश की बदहाल अर्थव्यवस्था के बारे में चिंतित लोगों को इस बात को नहीं समझा पायीं कि देश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर कैसे लाएंगी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई रोकने के लिए व बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई रोड मैप नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के एलआईसी को बेचने के निर्णय को उन्होंने विनाशकारी बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *