केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गयी है। आगामी 29 अप्रैल को सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा.अर्चना धाम में ही होगी।
भगवान आशुतोष के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। प्रात: नौ बजे के बाद रावल गद्दी परिसर में हक.हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। 26 अप्रैल को केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान करेगी। 27 को गौरीकुंड रात्रि विश्राम और 28 अप्रैल शाम को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 29 अप्रैल को भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा.अर्चना धाम में ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *