केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने CM से दूरभाष पर ली वर्षा/भूस्खलन से हो रहे नुकसान की जानकारी

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से दूरभाष पर प्रदेश में भारी वर्षा/भूस्खलन से हो रहे नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारी वर्षा के इस संकट से निपटने के लिए आवश्यक मदद का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अवगत कराया कि प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी हैं। इसके साथ ही आयुक्तों, जिलाधिकारियों एवं आपदा प्रबन्धन से जुड़े विभागों को तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *