देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वेक्सिन न होने के चलते कैंट बोर्ड, गढी में बनाये गए सेंटर में वेक्सिनेशन के कार्य को रोक दिया गया हैं। इस दोरान वेक्सिनेशन के लिए गढी कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करने पर विवश होना पड़ा। साथ ही वेक्सीन के लिए पहुंचे लोगों व कार्यालय के गेट पर खड़े गार्डों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। उधर वेक्सिनेशन के लिए पहुँचने वालों को कैंट बोर्ड की और से थोड़ा आना कानी करने के बाद सोमवार को आकर एक बार पूछ लेने की बात कहीं जा रही हैं। विदित हो कैंट बोर्ड गढी व आस पास की जनता की सुविधा के लिए कैंट बोर्ड के हॉस्पिटल में वेक्सिनेशन सेंटर बनाया गया था, लेकिन अब वहां पर सरकार द्वारा कोविड हॉस्पिटल बनाये जाने के कारण वेक्सिनेशन सेंटर को कैंट बोर्ड कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। इधर गढी में ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में बनाये गए वेक्सिनेशन सेंटर में वेक्सिनेशन के कार्य के रुके होने की सूचना हैं।