देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। राज्य में आज एक मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। इधर प्रदेश में अब तक 36 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात पा चुके है।
उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना वायरस का एक मामला उधमसिंह नगर में सामने आया, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। जहां तक सवाल ठीक होने वालों का है, तो प्रदेश में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। विदित हो कि इससे पूर्व जारी पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आने की बात कही गयी थी, जबकि दो मरीजों के सही होने की जानकारी दी गयी। 