कोरोना राहत कार्यों की उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने की समीक्षा

सोनिया गांधी को प्रीतम ने दी राज्य की जानकारी
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिश्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों की सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रों में आवष्यक खाद्य एवं सुरक्षा सामग्री पहुंचाने की जानकारी ली तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही सहायता की समीक्षा की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेशभर में गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाये जा रहे सहायता अभियान के साथ ही देहरादून महानगर में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में संचालित सोनिया रसोई सहित अन्य जनपदों में गरीब परिवार एवं मजदूरों के लिए चलाई जा रही इन्दिरा अम्मा रसोई की जानकारी ली तथा कांग्रेसजनों को आवष्यक दिषा निर्देश दिये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही खाद्य्य सामग्री, सेनिटाइजर एवं मास्क आदि का ब्यौरा उपलब्ध कराया।
इस दौरान प्रीतम सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से दूरभाश पर वार्ता कर उनके क्षेत्रों में स्थिति की जानकारी ली तथा उनके द्वारा गरीबों की सहायता के लिए चलाये जा रहे अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से कहा कि इस संकट काल में एकजुट होकर हमें इस महामारी का सामना करना है।
प्रीतम सिंह ने पार्टी की राश्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी तथा प्रदेशभर में प्रदेष कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सहायता अभियान से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है हम उनके हर सुख-दुःख में खडे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे षोषल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसजनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कराई जा रही सहायता से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन सेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राश्ट्रीय आपदा की घडी में हमें एकजुट होकर सामना करना है।
बैठक में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अजय सिंह, सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, अमरजीत सिंह, दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, राजवीर राणा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *