कोरोना वायरसः उत्तराखंड में आज भी कोई नया मरीज नहीं, 37 पर अटका आंकड़ा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में गुरूवार को लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। आज सैम्पल की आयी 186 रिपोर्ट में से किसी में भी कोरोना वायरस नहीं पाया गया। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 है, जबकि 9 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 बजे के जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि राज्य के अलग अलग जिलों से पिछले दिनों भेजे गए सैंपलों में से गुरुवार को 186 सैंपल की रिपोर्ट मिली जिसमें से किसी भी सैंपल में कोरोना वायरस नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य से अभी तक कुल 2593 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 2210 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 37 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को राज्य के छह जिलों से कुल 161 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अगले कुछ दिनों में इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल पाएगी। 346 सैंपलों की रिपोर्ट लैब से आना अभी बाकी है। राज्य में होम कोरनटाइन किए गए लोगों की संख्या भी गुरुवार को बढ़कर 62 हजार 425 हो गई है, जबकि फैसिलिटी कोरनटाइन में रखे गए लोगों की संख्या 19 सौ के करीब है। कोरोना के संदेह में 450 लोगों को राज्य के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *