देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। शासन द्वारा कोरना वायरस कोविड-19 का संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंन्सिंग रखे जाने का परामर्श दिया गया हैं इसके अतिरिक्त 19 मार्च 2020 से 25 मार्च 2020 तक कार्यालया में सीमित उपस्थिति की व्यवस्था किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में हीरा सिंह जंगपांगी अपर महानिरीक्षक निबन्धक (मुख्यालय) उत्तराखण्ड ने (स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन विभाग के निबन्धन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में जन सामान्य का आगमन अपने विभिन्न कार्यों के प्रयोजन से होता हैं कोरोना वायरस से संक्रमण के बढते खतरे के दृष्टिगत) प्रदेश के समस्त निबंधन कार्यालयों 20 मार्च से 25 मार्च 2020 तक लेख पत्रों एवं विवाहों के पंजीकरण के कार्य स्थगित रहेंगे।
FRI परिसर में आवागमन निषिद्ध करने के आदेश
जनपद स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में अब-तक कुल 3 प्रशिक्षु आई.एफ.एस अधिकारियों में कोरोना वायरस संक्रमण पाॅजिटिव पाया गया है। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वन अनुसंधान संस्थान परिसर की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए परिसर में आवागमन निषिद्ध करने के साथ ही इस क्षेत्र को लाॅक डाउन करने के आदेश दिये तथा निदेशक वन अनुसंधान संस्थान परिसर के सभी गेटों पर तदनुसार सुरक्षाकर्मी तैनात करेगें, जो परिसर में अनाधिकृत आवाजाही को निंयत्रित करेंगे। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में इसे गम्भीरता से लिया जायेगा और सम्बन्धित के विरूद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जायेगी।