कोरोना वायरस: सेनेटाईजर/मास्क का विक्रय नियंत्रित रखने को मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी, बाट माप निरीक्षक एवं ड्रग इन्सपेक्टर की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों  तहसील चैक, चकराता रोड आदि स्थानों में सेनेटाईजर तथा मास्क का विक्रय नियंत्रित रखने हेतु 20 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया किया गया।
निरीक्षण के दौरान 4 मेडिकल स्टोर पर ओवरेटिंग पाये जाने पर टीम द्वारा मौके पर ही चालान किया गया तथा समस्त मेडिकल स्टोर के संचालकों को मास्क तथा सेनेटाइजर का विक्रय आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् निर्धारित मूल्य पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। संयुक्त टीम द्वारा आढत बाजार तथा मण्डी परिसर में संचालित 15 दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न तहसीलों में निरीक्षण के दौरान कालसी में 25, मसूरी में 14,डोईवाला में 15, विकासनगर में 64 ऋषिकेश में 16 कैमिस्ट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार टीम द्वारा देहरादून निरंजनपुर मण्डी में औचक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था एवं खाद्य रसद प्रयाप्त पायी गयी। संयुक्त टीम द्वारा डोईवाला में 5, विकासनगर में 13, मसूरी में 15 तथा  ऋषिकेश में 8 राशन एवं फल सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया जिनमें खाद्य रसद प्रयाप्त पायी गयी। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की दुकानों पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश सम्बन्धित व्यापारियों को दिये गये।
एफआरआई के सुरक्षा अधिकारी को सुपुर्द किया आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एफआरआई की मांग पर संस्थान को 200 किलो चावल, 240 किलो आटा, 90 किलो दालें, 50 किलो चीनी, 100 लीटर खाद्य तेल आदि के साथ ही अन्य आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे चायपत्ती, मसाले, वाशिंग पाउडर/बार, बाथिंग सोप, दूध, 300 किलो आलू, 300 किलो प्याज, 50 किलो टमाटर, 5 किलो लहसुन, अदरक पत्तागोभी, फूलगोभी, मूली, धनिया, 20 किलो सेब एवं 20 किलो किन्नू उपलब्ध कराये गये, जिसे एफआरआई के सुरक्षा अधिकारी श्याम सिंह चैहान को सुपुर्द किया एवं संस्थान के 73 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंण्डर भी उपलब्ध कराये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *