5 बजे जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन में नहीं मिला था कोई मरीज
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना वायरस मामलें को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बजे के जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन में 2 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 2 और कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद संख्या बढ़कर 37 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के इस बुलेटिन में यह दोनो मामलेें हरिद्वार जनपद में होेने की बात कही गयी है। साथ ही विभाग ने 9 कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज होने की बात कही है। विदित हो कि विभाग की ओर से 5 बजे जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन में कोरोना मरीज न मिलने की बात कही गयी है, जिसके बाद हर कोई राहत महसूस कर रहा था, लेकिन 8 बजे के बुलेटिन में 2 मामले सामने आने के बाद चिंताए एक बार फिर जरूर बढ़ती नजर आ रही है।
