कोरोना वारियर्स का सम्मान करते समय सोशल डिस्टेसिंग का रखें ध्यान: बंशीधर भगत

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो कोरोना वारियर्स का सम्मान करते समय सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें और दूर से ही उनका आभार व्यक्त करें।
आज शाम फेसबुक लाइव के माध्यम से श्री भगत ने कहा कि इस संकट के समय कोरोना वारियर्स अपनी जान पर खेलकर रात-दिन काम पर जुटे हुए हैं। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के चलते पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका सम्मान व आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मान व आभार व्यक्त करते समय पूरी तरह से सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जाए। माला इत्यादि पहनाने से पूरी तरह बचा जाए। दूर से ही मुंह से उनका आभार व्यक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी तो तब बड़े स्तर पर इन लोगों का सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *