देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना काल में सरकारी अस्पतालो में खून की कमी को देखते हुए शिवसेना देहरादून द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय दून मेडिकल काॅलेज में किया गया। इस अवसर पर 53वी बार शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदान के उपरान्त पदाधिकारियांे को सम्बोधित करते शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज हिन्दुस्तान ही नही वरन पूरा विष्व कोरोना नामक क्रूर त्रासदी से जूझ रहा है और इसी कारण सरकारी अस्पतालो में आम जनता स्वैच्छिक रक्तदान करने से बच रही है जिसके कारण सरकारी अस्पतालो में रक्तकी कमी हो रही है और आम जनता परेषान हैरान है। उन्होंने करोना काले में चैथी बार रक्तदान करने पर षिवसेना देहरादून ईकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बाला साहेब के सिपाही है और प्रत्येक परिस्थतियों में आम जनता के लिए हर समय उपस्थित है उन्होंने आम जनता से अपील की कोरोना काल मे रक्तदान करने मे कोई बुराई नही है कृपया स्वैछिक रक्तदान करंे । और किसी का जीवन बचायें इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, मंजीत भट्ट, विकास ंिसह, नितिन षर्मा, षिवम गोयल, मनीश गर्ग, अभिनव वेदी, अमित बजाज, विकास मल्होत्रा, रंजीत सिंह, इंद्रेश गुप्ता, आशीष मित्तल, अभिषेक साहनी, विकास राजपूत, वासू परविन्दा, गोकुल, हर्षित, अमन आहूजा, रोहित बेदी आदि शिवसैनिको ने रक्तदान किया ।