कोविड नियमों का पालन करते हुए सुनी जाएगी मन की बात: भट्ट

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रधानमंत्री जी की 25 अप्रैल रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को इस बार कोविड-19 सुरक्षात्मक नियमों को सख्ती से पालन करते हुए सुना जाएगा।

मन की बात की गढ़वाल संयोजक प्रदेश मंन्त्री भाजपा श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11:00 बजे से प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश कार्यालय महानगर वह जिला कार्यालय में सभी संबंधित पदाधिकारियों के बीच सुना जाएगा। वही मंडल, वार्ड व बूथ तक अधिक से अधिक जनता के बीच चुना जाएगा, परंतु इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा कि सभी लोगों ने मास्क पहना हो व उचित दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई हो। मास्क न पहने व्यक्ति को कार्यक्रम में आना पूर्णता निषेध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *