क्षेत्र पंचायत सहसपुर की बैठक 27 जनवरी को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत सहसपुर की बैठक  प्रमुख क्षेत्र पंचायत सहसपुर की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2020 को प्रातः 11 बजे से विकासखण्ड सहसपुर के सभागार में आहूत की गयी है। बैठक में पेयजल, दैवीय आपदा, स्वजल, विद्युत, सिंचाई, लो.नि.वि, चिकित्सा खाद्य आपूर्ति, कृषि विभाग आदि विभागों की योजनाओं एवं जनमानस योजनाओं से लाभान्वित करने पर चर्चा की जायेगी। उन्होनें समस्त जनप्रतिनिधियों सहित, जिला स्तरीय अधिकारियों/विकासखण्ड अधिकारियों से बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक 28 जनवरी को
उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उत्तराखण्ड नरेश बंसल की अध्यक्षता में  28 जनवरी 2020 को राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति उत्तराखण्ड के कार्यालय प्रकाश विहार धर्मपुर में प्रातः 11 बजे समीक्षा बैठक आहूत की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *