गरीबों में किया गया कम्बल वितरित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व महानगर कांग्रेसजनों द्वारा एस.जे.ए. चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से महानगर के वार्ड नं. 40 सीमाद्वार क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। उत्तराखण्ड में बढ़ती ठंड के प्रकोप से अभावग्रस्त गरीबों को राहत देने के उद्देष्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकार के अभियान पूरे महानगर में चलाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर महानगर कांगे्रस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार बढती मंहगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड कर रख दी है उससे गरीब आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। दो जून की रोटी के लिए संघर्श कर रहे गरीब लोगों को कडकडाती सर्दी की मार झेलनी पड़ रही है। उन्हांेने कहा कि देश, प्रदेश और महानगर में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद गरीबों के लिए अलावों का भी सही बंदोबस्त नहीं किया गया है। सरायों की व्यवस्था न होने से इस कडकडाती ठंड में कई गरीब लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा का मेयर है तथा सांसद व विधायक भी भाजपा के ही हैं फिर भी सभी क्षेत्रों में गरीबों के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, मीरा रावत, संतोश सैनी, दिनेश कुमार, कुल्दीप चैधरी, दीपक दानू, सुश्मा अग्रवाल, दिनेश नौडियाल, आषीश अग्रवाल, अनीता दास, जैदी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *