देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत बाजार के तत्वाधान में 28 मई से 1 जुलाई तक चली गुरुमुखी कीर्तन गुरु इतिहास की सिखलाई की कक्षाओं के समापन पर परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कु. सुखविंदर कौर ने शब्द “चरण शरण गुरु एक पैंडा जाएं चल” राजबीर कौर ने “कर कृपा कृपाल” हरप्रीत कौर ने शब्द “मिट्ठी लगदी गुरां दी बानी” बच्ची मनजीत कौर ने शब्द “मेरे राम राय तु संता का संत तेरे” एवं अंजली कौर ने शब्द “तुम करो दया मेरे साईं” का शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। ग्रुप ए में हरदीप कौर प्रथम रणजीत सिंह द्वितीय एवं गुरदास सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ग्रुप बी में प्रथम हरप्रीत कौर द्वितीय हरसुख राज सिंह तृतीय मानसी कौर ग्रुप स में प्रथम सिमरन कौर द्वितीय सोनी कौर एवं निशा कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि सुंदर लिखाई में राजवीर कौर एवं नेहा कौर को पुरस्कृत कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए शिक्षिका रंजीत कौर हरकीरत कौर हरमंदीप कौर सोनी कौर परनीत कौर मनजीत कौर एवं अंजली कौर को शिक्षा में दिए योगदान के लिए सम्मानित किया गया सेवा सिंह मठारू महासचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित है बच्चों को सम्मानित करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा सतनाम सिंह मनजीत सिंह राजेंद्र सिंह राजा गुरुद्वारा गोविंदगढ़ के प्रधान मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।