गैरसैण मुद्दे पर सरकार का शनिवार को राज्यभर में पुतला फूंकेगी कांग्रेस पार्टी

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर शनिवार को राज्य भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता गैरसैण में भूमि खरीद पे प्रतिबंध हटाने के त्रिवेंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला दहन करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैण में भूमि खरीद पर 2012 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाई गई रोक को समाप्त कर राज्य निर्माण की भावना की हत्या की है , इसलिए पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार के इस उत्तराखंड विरोधी निर्णय का विरोध सरकार का पुतला दहन कर करेगी। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में भी शनिवार को प्रातः 11 बजे राज्य सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *