घर में तैयार मास्क बांटेगी समिति

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोेना वायरस के चलते असहाय जन कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि समिति सदस्य स्वयं घर में सूती मास्क डबल लेयर बनाकर निशुल्क वितरण करेंगें।
समिति अध्यक्ष श्रीमती बलबीर नौटियाल ने सदस्यों से विचार विमर्श के पश्चात निर्णय लिया कि लक्खी बाग सि्थत संस्था द्वारा चलाये जा रहे सिलाई सैंटर की प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा संतोष, आशु,राखी आदि भी अपनी सेवाएं देकर प्रति दिन 40-50  डबल लेयर वाले सूती मास्क बनायेंगे। समिति के उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू ने कहा कि ये मास्क निर्धन बस्ती मेंएवं उन जरुरत मन्द लोगों को बांटे जायेंगे जो इन्हें खरीदने में असमर्थ हैं। समिति सदस्यों मे श्री मती उर्मिला शर्मा, स्वर्ण चमोला, प्रेमलता रावत, मंजु कुमारी, मंजु पांडे, संस्था सचिव श्री मती राखी अग्रवाल, डा. संजय अग्रवाल, डा प्रशान्त सिंह राजकुमारी, ललिता, श्री मती इन्दु प्रधान आदि अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *