चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार(गढ़वाल का विकास न्यूज)। बसंत पंचमी से पूर्व बच्चो द्वारा पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज़ मांझे के प्रयोग का हरिद्वार विकास समिति ने विरोध जताया।समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने कहा शहर में धड़ल्ले से चाइनीज़ मांझा बिक रहा है। प्रशासन अपनी तरफ से रोकने की बहुत कोशिश कर रहा है लेकिन कुछ दुकानदार मांझा बेच रहे। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्राशासन के साथ मिलकर दुकानों पर छापा मारा जाए। समिति प्रशासन को पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर रोबिन प्राधन, जतिन सोढ़ी, राघव मित्तल, विमल शर्मा, सौरभ भारद्वाज, भोला शर्मा, संदीप कुमार, मोहित गर्ग, कमल गर्ग, हिमांशु शर्मा, दीपू फतलानी, रजत झा, गौरव भाटिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *