देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार कलैक्टेªट में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति से जुडे़ विभागों यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा सड़क मार्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उठाये जाने वाले विभिन्न कदम की विस्तृत चर्चा की गयी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को अपने विभागीय स्तर पर तथा सामुहिक स्तर पर दुर्घटना घटित विभिन्न क्षेत्रों का सामूहिक निरीक्षण करते हुए उसकी विभिन्न पहलुओं से जाचं करते हुए रिपोर्ट तैयार करने के तत्पश्चात सामने आई विभिन्न कमियों और किये जाने वाले सुधारात्मक उपायों पर काम करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्भावित दुर्घटनावाले जोन को चिन्हित करते हुए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से यातायात संचालन प्रारम्भ करने की प्रक्रिया को अमल में लाने और जहां-जहां भविष्य में भी कोई सड़क दुर्घटना घटती है वहां पर तत्काल टास्कफोर्स से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों को सामूहिक विजिट करते हुए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल बसों में सेफ्टी को भी ध्यान में रखते हुए बसों में सीसीटीवी कैमरे, प्राथमिक चिकित्सा बाॅक्स, सुरक्षित डोर, चालक का लाईसेंस व सही मानसिक स्थिति के साथ ही ओवरलोडिंग व बच्चों की सुरक्षा के यथोचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल बसों के ड्राइवरों एवं सहायकों के पते एवं मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये।
उन्होंने ब्लैक स्पाट एवं क्रिटिकल स्पाॅट जहां पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ऐसे स्थानों को चिन्हित करते हुए इन स्थानों पर रम्बल स्ट्रील लगाये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग तथा एन.एच के अधिकारियों को दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और एन.एच, एनएचएआई को उनके क्षेत्र में सड़क सुधार हेतु किये जाने वाले जरूरी छोटे-छोटे सुधारात्मक उपायों के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य करते रहने और किसी भी प्रकार से बजट की कमी होने पर सड़क सुरक्षा फण्ड से बजट की मांग हेतु खर्च प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों और सदस्यों को आपसी समन्वय से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश देवली, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि जे.एस रावत, सहित अभियन्ता नगर निगम रविन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।