जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 145 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 89 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 174 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 651 हो गई है, जिनमें 145 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 379 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 5 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अंतर्गत शहरीय क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी, एवं रायपुर में 7416 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए तथा इनमें से होम क्वारंेटीन किये गये 39 व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 24 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 488 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। इसी प्रकार आंगबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज  Co-Morbidity  अवस्था वाले 171 नये व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 558 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से  को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 266 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 92 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 66 एन-95 मास्क, 1970 ट्रिपल लेयर मास्क, 50 पी.पी.ई किट, 478 सेनिटाइजर, 3075 सर्जिकल गलब्स, 2900 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *