जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 44 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 294 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 153 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी 3 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 82 हो गयी है, जिनमें 35 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 44 व्यक्ति उपचाररत् हैं जिनमें 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 244 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 25, रायवाला चैकपोस्ट पर 14, धर्मावाला में 31,  दून मेडिकल कालेज में 33, महन्त इन्द्रेश अस्पताल में 16, कोरोनेशन में 1 बिधोली में 118, हाॅटल सालिटियर में 6 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 123 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 22, रायवाला चैकपोस्ट पर 9 होटल सोलिटियर में 29, स्पोर्टस कालेज रायपुर में 63, सैम्पल शामिल हैं।
जनपद में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 37077 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 858 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1080 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 31 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 17 श्रमिकों जिन्हे रेन बसेरा लालपुल में  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।
आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 314 एन-95 मास्क,  5240 ट्रीपल लेयर मास्क, 234 पीपीई किट, 410 वीटीएम वायल, 191 सेनिटाईजर, 125 सर्जिकल गलब्स, 1100 एग्सामिनेशन गलब्स  वितरित किये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 112 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *