देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 78 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 80 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 3 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 39 हो गयी है, जिनमें 27 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 11 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
जनपद की केशवबस्ती डोईवाला में 8 टीमों द्वारा 54 व्यक्तियों तथा आजाद नगर कालोनी में 6 टीमों द्वारा 59 व्यक्तियों सहित कुल 113 व्यक्तियों की दूरभाष के माध्यम से सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज आजादनगर कन्टेंमेंट जोन अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 2 टीमों द्वारा 143 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी प्रकार आज जनपद में विकासखण्डवार 1797 आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा 45433 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 6 राहत शिविरों में ठहरे 53 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हे अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज 277 एन-95 मास्क, 832 ट्रिपल लेयर मास्क, 188 पीपीई किट, 800 वीटीएम वायल, 5245 सर्जिकल गलब्स, 1370 एग्सामिनेशन गलब्स, 96 सेनिटाइजर वितरित किये गये।