देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 293386 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी ( Community Surveillance) का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 43 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 253 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 37 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 84 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेेटिव है। जनपद में कोरोना पाजिटिव की संख्या 31 है, जिनमें 17 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 16 राहत शिविरों में ठहरे 391 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। 01 अपै्रल से 30 अपै्रल 2020 तक जनपद में कुल 1331 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 21 श्रमिकों जिन्हे राजकीय इन्टर कालेज कालसी में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 224 एन-95 मास्क, 3105 ट्रिपल लेयर मास्क, 72 पी.पी.ई किट, 30 वीटीएम वाईल, 1025 सर्जिकल गलब्स, 9000 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 143 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।