जनपद में 35 पहुंची कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या, 26 हुए स्वस्थ

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 85 सैम्पल जाचं हेतु भेज गये तथा 26 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगिटिव प्राप्त हुई है। जनपद के  एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती किये गये हरिद्वार जनपद के कोरोना संक्रमित व्यक्ति  को सम्मिलित करते हुए जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 35 हो गयी है, जिनमें 26 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 8 व्यक्ति उपचाररत् हैं। कन्टेंटमेंट जोन आजाद नगर कालोनी के अन्तर्गत 14 टीमों द्वारा 119 व्यक्तियों की दूरभाष के माध्यम से सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 2 श्रमिकों जिन्हे ब्लू हैवन स्कूल रामपुर सहसपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज 06 पीपीई किट, 400 सर्जिकल गलब्स, 10 ली0 सेनिटाइजर वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *