देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 82 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। आज जनपद में 53 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं तथा वर्तमान में जनपद में 490 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 1026 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आतिथि तक 732 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 511 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों जनपद में कुल 1874761 व्यक्तियों का सर्वे किया गया, जिनमें विकासखण्ड कालसी में 99678, सहसपुर में 279393, चकराता में 88958,रायपुर में 223737 , विकासनगर में 243791, डोईवाला में 420474 तथा शहरी क्षेत्र में 518730 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 40 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिको हेतु 96 एन-95, 600 ट्रिपल लेयर मास्क, 300 पीपीई किट, 225 वीटीएम वायल, 38 सेनिटाइजर, 900 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।