जनमानस को दी गयी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी

देहरादून। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पंहुचाने के उद्देश्य से विकास रथ/एलईडी वाहन जनपद के विभिन्न स्थानों पर पंहुच रहे हैं, जिनमें नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
विकासरथ के माध्यम से आज प्रेमनगर, सेलाकुई व सहसपुर में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई प्रेमनगर में विकासरथ  पंहुचने पर क्षेत्रीय लोगों ने योजनाओं के बारे में जाना, इस अवसर पर अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, समेकित विकास योजना, स्वयं सहायता समूहों को ब्याजमुक्त ऋण के अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके बाद सेलाकुई व सहसपुर में विकासरथ/एलईडी वाहन द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी। इस दौरान अवगत कराया गया कि राज्य सरकार अटल आयुष्मान योजना के तहत् 23 लाख परिवारों को 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिसका लाभ आम लोगों को प्राप्त हो रहा है। विकासरथ के माध्यम से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में गढवाली, कुमाऊंनी व जौनसारी स्थानीय बोली-भाषा से नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आमजनमानस को सौभाग्य, होम स्टे योजना, राज्य समेकित सहकारी विकास योजना, उज्जवला योजना, जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी विकासरथों से एलईडी के माध्यम से दी जा रही है तथा जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में कल 13 फरवरी को विकासरथ के माध्यम से बनियावाला एवं मेहॅूवाला क्षेत्रों के लोगों को जानकारी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *