जरूरतमंद बच्चो के लिए चलाया जा रहा अभियान ‘शिक्षा दान’

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। ओगल भट्टा सुभाष नगर में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव इस लॉक डाउन में जरूरतमंद बच्चों घर जाकर शिक्षादान कर रहे है जिससे ऐसे बच्चे भी शिक्षा को सुचारू रूप से नए सत्र में आगे पढाई के प्रति कुछ अभ्यास कर सके। संस्था अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया की लॉकडाउन के कारण इस समय अनेक प्राईवेट स्कूलों में ऑनलाइन द्वारा पढाई कराई जा रही है वही यह जरूरतमंद बच्चे इस समय उनके पास इस तरह की सुविधाऐ न होने के कारण पठन पाठन से वंचित ना हो इसके लिए अपने सपने संस्था ऐसे बच्चों के घर जाकर शिक्षा प्रदान कर रही है इस अभियान में अपना अहम योगदान देने के लिए संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार ने संस्था के उप सचिव विकास चौहान का आभार प्रकट किया | संस्था उपसचिव विकास चौहान ने कहा कि संस्था इसके पहले पुßरानी किताबो को एक दूसरे से अदान प्रदान करने के साथ नई कापियां बच्चो को दिया और फिर आज से शिक्षा दान अभियान से उनको शिक्षित कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *