जरूरतमंद लोगो को वितरित किया जा रहा पैक राशन

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशो के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जरूरतमंद लोगो को पैक राशन वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को गणपति विहार फेज -2 विकास एंव कल्याण समित फर्म-3 डहरिया द्वारा कोरोना संक्रमण के समय 35 परिवारों को पैक राशन के पैकिट जिसमें 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 01 किग्रा दाल, 01 लीटर सरसो का तेल नमक तथा मसाले वितरित किये गये। इस अवसर पर आर.एफ.सी ललित मोहन रयाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, सचिव डाॅ. राकेश कुमार पाण्डे, अध्यक्ष समति अजय अग्रवाल, सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कमल सिंह परिहार, प्रताप सिंह मेहरा, भास्कर भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *