नैनीताल/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सम्पूर्णानन्द शिविर एवं केन्द्रीय कारागार सितारगंज में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी पहलवान सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम सतवली थाना सितारगंज (वर्तमान थाना नानकमत्ता) जिला ऊधम सिंह नगर की दिनांक 19 सितम्बर को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट श्री सविन बंसल ने सिद्धदोष बन्दी की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जाॅच अधिकारी नामित किया है।
नगर मजिस्ट्रेट एवं जाॅच अधिकारी श्री प्रत्यूष सिंह ने सर्वसाधारण से अपेक्षा की है कि इस घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसी तरह सम्पूर्णानन्द शिविर एवं केन्द्रीय कारागार सितारगंज में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी जसवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम कुॅवरपुर सिसईया थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर की दिनांक 18 सितम्बर को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट श्री सविन बंसल ने सिद्धदोष बन्दी की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जाॅच अधिकारी नामित किया है।