जिला सूचना कार्यालय में गोष्ठी 16 नवम्बर को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। विगत वर्षों की भांति 16 नवम्बर 2019 को ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2019’’ के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में गोष्ठी का आयेाजन किया जाना है। इस वर्ष ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’’ को ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या (इंटरप्रिटेशन) एक यात्रा के रूप में (थीम पर ) मनाया जाना है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर 2019 को अपरान्ह 12 बजे जिला सूचना कार्यालय में ‘‘ ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या (इंटरप्रिटेशन) एक यात्रा’’ विषयक चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।
निःशुल्क आवासीय सेवा प्रवेश प्रशिक्षण 15 नवम्बर से
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार एवं डाॅ रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के सहयोग से  उत्तराखण्ड के जनपदों में कटिंग एज स्तर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत ग्रुप-बी (अराजपत्रित एवं गु्रप सी 0-5 वर्ष सेवा अवधि वाले कार्मिकों के प्रथम बैच  का 12 दिवसीय निःशुल्क आवासीय सेवा प्रवेश प्रशिक्षण 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, शंकरपुर देहरादून में दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण हेतु नामित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण अवधि में निःशुल्क आवास व्यवस्था, जलपान एवं भोजन देय होगा।
उन्होनें अवगत कराया कि प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण सीधे उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल से किया जा रहा है। अतः प्रशिक्षण से किसी भी नामित कार्मिक को छूट अनुमन्य नही होगी और ना ही प्रशिक्षण अवधि में कोई अवकाश देय होगा। उन्होंने जनपद में समस्त विभागाध्यक्षों/ कार्यालयाध्यक्षों को अपने विभाग/कार्यालय से नामित कार्मिक ंको अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में प्रतिभाग हेतु ससमय कार्यमुक्ति की सूचना ई-मेल आईडी ंaeodun@gmail.com  एवं  etcshankarpur@gmail.com      पर प्रेषित करने का अनुरोध किया हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *