जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पशुपालन, वायफ एवं अन्य स्वंयसेवी समूहों के अधिकारियों को पशुओं का पंजीकरण , टैगिंग, बधियाकरण, नसबन्दी, स्लाटरहाउस एवं गौशालाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आवारा घुम रहे पशुओं  के लिए शरणालय व आहार आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नगर निकायों के माध्यम से आवारा, पशुओं, कुत्तों व अन्य जानवरों की पहचान कर रजिस्टेªशन करने के अलावा डेयरी संचालकों के पशुओं का टैगिंग कार्य तेजी से चलाये जाने को कहा। बैठक में स्वंयसेवी संगठन वायफ द्वारा चलाये जा रहे  कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सलाटर हाउसों में काटे जा रहे भेड़, बकरियों के मांस की जांच समय पर किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पशु चिकित्सा नगर निकाय बोर्ड एवं वायफ व स्वंयसेवी संस्थाओं को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने जनपद में गौशाला निर्माण किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, उत्तराखण्ड लाईव स्टाक डेवलपमैन्ट बोर्ड की सदस्या गौरीकमल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक यशवन्त सिंह चैहान समेत नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व स्वंसेवी संस्थानों व वायफा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *