झंडे जी के आरोहण के समय टूटा ध्वज दंड, कई श्रद्धालु घायल

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। दरबार साहिब में 105 फीट ऊंचे झंडेे के आरोहण के दौरान बारिश ने श्रद्धालुओं की मुसीबत को बढ़ा दिया। आरोहण के अंतिम समय में बारिश के चलते लकड़ी की कैंची टूंट गयी, जिसके चलते ध्वज दंड टूट गया। इस हादसे से भगदड़ मच गई। इसमें कई श्रद्धालु के घायल घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के दरबार साहिब में शुक्रवार को ऐतिहासिक 105 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया जा रहा था। आरोहण के अंतिम समय में बारिश के चलते लकड़ी की कैंची टूट गई, जिसके चलते ध्वज दंड टूट गया। वहीं, झंडे जी के नीचे दबने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ का माहौल देख महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर व्यवस्था संभाली गई। इससे पहले आज सुबह झंडे जी को उतारने का कार्यक्रम शुरू हुआ। दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में श्री झंडे जी को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया गया। सुबह से ही झंडे जी के दर्शन करने को लाखों की संख्या में संगतों का जनसैलाब उमड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *