टर्नर रोड पर हो रखे गड्डों से लोग परेशान, धरना देने की चेतावनी

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। टर्नर रोड क्लेमेंटाउन में अमृत योजना से जगह-जगह हो रखे गड्डों से हो रही परेशानी पर क्लेमेंटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक में नाराजगी जताई गई। सोसाइटी ने तय किया कि यदि सप्ताह के भीतर टर्नर रोड के गड्डों को ठीक नहीं किया गया, तो पेयजल निगम के मोहिनी रोड स्थित कार्यालय में धरना दिया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल सुरेश चंद त्यागी के आवास में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने बताया कि क्लेमेंटाउन में इन दिनों अमृत योजना के तहत कार्य चल रहा है। योजना में पेयजल विभाग की ओर से लापरवाही से किए जा रहे कायरे से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। समिति के सचिव महेश पाण्डे ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात में कोई भी सड़क नहीं खोदी जानी चाहिए। कैंट में पानी की जो लाइन रक्षा मंत्रालय के माध्यम से बिछाई जा रही है, उससे भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बैठक में सचिव महेश पाण्डे, कर्नल हीरामणि बर्थवाल, ब्रिगेडियर बीएन सिंह, ब्रिगेडियर वीके अग्रवाल, कर्नल प्रदीप धीर, कर्नल सीएम रायजादा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *