देहरादून। टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी जनपद की दो विधानसभा क्षेत्रों टिहरी और घनसाली में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलाते हुए डेढ़ दर्जन स्थानों पर जनसंपर्क व बैठक कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत महारानी ने प्रातः 8:30 टिपरी में जनसंपर्क कर प्रचार का शुभारंभ किया । 8:45 पर बड़कोट ,छोलगांव, गडोलिया ,जागधार, से होते हुए पौखाल मगरौं जनसंपर्क कर जनता से रूबरू होते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ जनसम्पर्क अभियान में शामिल हुए। इसके बाद घनसाली विधानसभा क्षेत्र में पटागली में जनसंपर्क किया तथा घनसाली बाजार में एक जनसभा कर , लोगों को संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहित की योजनाओं व गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता के सामने रखा । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 55 महीने कांग्रेस के 55 साल के शासन पर भारी पड़ रहे हैं । जिसके चलते आज पूरा विपक्ष बौखलाया है। आज जनता चैन से है और विरोधी परेशान है ।
प्रचार अभियान के दौरान जनता ने महारानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही अपना मत समर्थन देकर एक बार फिर लोकसभा में भेजने का वचन दिया। दोपहर 12:30 बजे मूल गढ़ से जन संपर्क संबोधित करते हुए हुलणाखाल, धमातोली, मथखोड़ी, अखोडी़ चमियाला, मेघाधार, चमियाला में जनसम्पर्क किया। 6 बजे बूढाकेदार में जनसभा कर जनता को सम्बोधित किया। महारानी के जनसंपर्क अभियान में विधायक टिहरी धन सिंह नेगी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों बताई।
घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता मोदी सरकार को स्थापित करेगी। इस दौरान राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय नेगी , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, तेजराम सेमवाल, जीतराम भटट, उदय सिंह रावत, अनसूया नौटियाल आदि कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
वहीं दूसरी ओर दून जनपद में कैंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में जनसंपर्क में बैठक कर दी। लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। विधायक ने कहा कि देश की चौमुखी विकास के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बननी चाहिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विनोद शर्मा, उदय सिंह पुंडीर, हरीश कोहली, राजेंद्र सोम, बबलू बंसल, संतोष कोठियाल, रितु मित्रा आदि शामिल थे ।