डीएम ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन में लिया तैयारियों का जायजा

हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सी रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंच रेलवे स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेल द्वारा हरिद्वार आने वाले प्रवासियों की सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश भी दिए। उत्तराखंड से बाहर फंसे प्रवासियों को लाने के लिए पहली ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी, जिसके मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों के हरिद्वार पहुंचने पर सबसे पहले उनका हेल्थ चेकअप होगा। इस दौरान यदि कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसको एम्बुलेन्स में ले जाया जाएगा। सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाये गए हैं ए साथ अलग अलग जिलो के काउंटर बनाये गए है जिस से किसी को परेशानी न हो।
वही स्टेशन निदेशक अतुल कुमार शर्मा का कहना है कि कल पहली ट्रेन 2 बजे के लगभग हरिद्वार पहुंचेगी जिसमे 24 कोच लगे होंगे और 1200 यात्री आ सकेंगे, जिसका नाम श्रमिक ट्रेन रखा गया है इसका कोई किराया नही देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *