डोईवाला की कु. भूमिका की मृत्यु पर सीएम ने किया दुख व्यक्त

श्रीमती रीना के उपचार का व्यय राज्य सरकार करेगी वहन
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में उपचार हेतु भर्ती कुमारी भूमिका की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है तथा उनकी माता श्रीमती रीना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती रीना के उपचार पर होने वाले व्यय को राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि 30 जुलाई, 2019 को ग्राम नागंल ज्वालापुर (डोईवाला) के एक व्यक्ति मान सिंह द्वारा अपने पूरे परिवार के सदस्यों पर किये गये हमले में उसके दो बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसकी एक पुत्री कु. भूमिका तथा पत्नी श्रीमती रीना गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसमें कु. भूमिका की भी उपचार के दौरान हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में निधन हो गया है तथा उनकी माता श्रीमती रीना का वर्तमान में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्रीमती रीना के शीर्घ स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज पर होने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *