तहसील कार्यालय में मिली खामियां, डीएम नाराज

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आज राजीव गांधी काम्पलेक्स में स्थित तहसील कार्यालय में तहसील दिवस के उपरान्त सम्पूर्ण  कार्यालय के विभिन्न कक्षों, रिकार्डरूम, कन्ट्रोलरूम, शौचालय, सेवा डिलिवरी प्वाइंटरूम, कम्प्यूटर कक्ष इत्यादि के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्यवस्थाओं से असंतुष्टी व्यक्त की और शीघ्रता से सभी कमियों को दूर करते हुए कार्यालय को दुरूस्त करने हेतु तहसीलदार सदर को निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान तहसील परिसर में लाइट की दशा में सुधार करने, परिसर में अग्नि सुरक्षा के मानक स्थापित करने, शौचालय में पानी का प्राॅपर कनैक्शन लेते हुए महिला, दिव्यांग, सामान्य और स्टाॅफ के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने और आगन्तुकों के लिए पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने सर्विस डिलीवरी सिस्टम में सुधार के तहत् टोकन सिस्टम, सभी कार्यों के आवेदनों की अनिवार्य पावती देने और प्रत्येक कक्ष के बाहर स्पष्ट रूप से कक्ष में किये जाने वाले कार्य के साथ ही प्रत्येक पटल पर किये जाने वाले कार्यों को विवरण को कार्य करने वाले  कार्मिक के नाम, पदनाम ओर दूरभाष न0 सहित अनिवार्य रूप से अंकित करने के तहसीलदार सदर को निर्देश दिये। उन्होंने परिसर में रिकार्ड के सही रखरखाव, कूड़े का सही निस्तारण करते हुए डस्टबिन रखने, परिसर में जरूरी साफ-सफाई  रखते हुए सभी कक्षा के पटल की एकरूपता  रखते हुए कार्यालय का सही तरीके से प्रबन्धन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने साथ ही निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में भी उपरोक्त व्यवस्था के तहत् प्रबन्धन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी की उनके द्वारा कभी भी आकस्मिक निरीक्षण करने पर कार्यालय और उसमें जनता को दी जाने वाली सेवाओं के प्रबन्धन में किसी भी प्रकार की कमी आने पर गम्भीरता से लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *