नई दिल्ली। रोहित शेखर तिवारी की मौत के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा ने ही उनकी हत्या की। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा ने अपने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अपूर्वा अपनी शादी.शुदा जिंदगी से खुश नहीं थी और प्रॉपर्टी का विवाद भी थाए जिसकी वजह से उसने रोहित शेखर की हत्या कर दी।
इस बीच पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी की करीबी दीपा जोशी ने खुलासा किया है कि रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा का रोहित के साथ विवाद इस हद तक बढ़ गया था की वह तलाक लेना चाहती थी। उनका यह भी कहना था कि रोहित के अस्थि विसर्जन में भी हरिद्वार में रोहित शेखर की मां उज्ज्वला और अपूर्वा के बीच कहा सुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दीपा जोशी ने ही दोनों के बीच नेहरू युवा केंद्र के कमरे में मध्यस्थता करके दोनों को शांत कराया था। दीपा जोशी के मुताबिक उन्होंने ही अपूर्वा को काफी समझाया भी था। इसके बाद ही अपूर्वा और उज्ज्वला और साथ आये बाकी पारिवारिक लोग एक साथ वापस दिल्ली जाने को राजी हुए। विदित हो कि दीपा जोशी एनडी तिवारी के परिवार की काफी करीबियों मानी जाती हैंण् तिवारी ने उन्हें हरिद्वार में नेहरू युवा केन्द्र का अध्यक्ष नियुक्त किया था। आज भी दीपा जोशी के तिवारी जी के परिवार के साथ निकट संबंध हैं।