दस वषों के इंतजार के बाद इस विद्यालय में आई बिजली-पानी

सीएम एप पर की गई शिकायत
देहरादून। दस वषों के इंतजार के बाद राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाघना, कालसी में पहली बार आई बिजली और डेढ़ वर्ष के बाद पानी की सप्लाइ शुरु हुई, वह भी तब जब मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर शिकायत की गई।
कालसी ब्लाक के राकेश तोमर ने मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज करायी थी कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाघना, कालसी, जिला देहरादून में बिजली की समस्या है। पिछले दस वषों से जब से स्कूल खुला है, स्कूल में बिजली नहीं है। जिस कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मुख्यमंत्री कार्यालय ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से स्कूल में बिजली की समस्या को अविलम्ब दूर करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्कूल में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत बिजली का कनेक्शन लगाया । स्कूल में बिजली की कम खपत के लिये एलईडी बल्ब लगाये गए है।
शिकायतकर्ता राकेश तोमर ने इसी शिकायत में बताया था की स्कूल में पानी की लाईन पुरानी होने और बीच-बीच में कई जगह पर टूट जाने के कारण पिछले डेढ़ साल से पानी नहीं आ रहा था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कालसी के विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) कालसी को बाघना ग्राम पंचायत के अंतर्गत इस विद्यालय में पानी की लाइन को दुरुस्त करने के साथ ही सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। अब स्कूल में पानी और बिजली की सप्लाई शुरू हो गयी है। बाघना ग्राम के ग्रामीणों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिकायतकर्ता राकेश तोमर ने समस्या का समाधान होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *