देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड PCS(J) में 8वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री दीप्ति पंत ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सुश्री दीप्ति पंत को उनकी इस कामयाबी के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।