देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राजधानी के दून हॉस्पिटल में भर्ती एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई है। इन दोनों को तबीयत बिगड़ने पर ICU में भर्ती किया गया था।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के तहत संचालित हो रहे दून अस्पताल के आइसीयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 75 वर्षीय एक बुजुर्ग सोमवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किए गया था। जिन्हें सांस की परेशानी थी। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को वह दुबई अपने बेटे के पास से लौटे थे। जिसके बाद वह दिल्ली में 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटाइन में रहे। वो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्हें अस्थमा की दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले वार्ड में रहे और फिर परेेेशानी बढ़ने पर आइसीयू में शिफ्ट हुए। वह मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और यहां पंडितवाड़ी क्षेत्र में रहते थे।
वहीं, 23 वर्षीय एक युवक बदन दर्द और बार-बार चक्कर आने की शिकायत होने पर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हुआ था। जहां से उसे मंगलवार की दोपहर दून रेफर कर दिया गया। उसकी तबीयत को देखते हुए आइसीयू में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मूल रूप से नैनीताल का रहने वाला है और एक स्थानीय प्राइवेट स्कूल में खाना बनाने का काम करता था। अस्पताल के डिप्टी एम एस डॉ एन एस खत्री ने कहा कि इन दोनों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।