दून संक्षिप्त: तहसील दिवस का आयोजन 6 अगस्त को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में 06 अगस्त 2019 को प्रातः 11 बजे से तहसील देहरादून  के राजीव गांधी  काम्पलेक्स में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सचिव एमडीडीए, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता- लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान तथा विद्युत विभाग सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग, प्राधिकरण तथा निगम की ऐसी सम्भावित समस्याओं  यथा-सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य इत्यादि से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण कर लिये जाने के साथ ही अनिवार्य रूप से तहसील दिवस में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये।
यातायात लोक अदालत का आयोजन 7 एवं 8 अगस्त को
सचिव/सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा 07 अगस्त एवं 8 अगस्त 2019 को देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, चकराता के न्यायालयों में यातायात लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त लोक अदालत में यातायात चालान के वाद निस्तारित किये जायेंगे। जो भी पक्षकर अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है, वह सम्बन्धित न्यायालयों, जहां उनका वाद लम्बित है, से अनुरोध कर अपने वाद को लोक अदालत में निस्तारित करवा सकते है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष 3 को ऋषिकेश में 
निजी सचिव, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ने अवगत कराया है कि उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग लोकेश कुमार प्रजापति उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड के दौरे पर है। उनका जनपद देहरादून में 03 अगस्त 2019 को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान 12ः30 बजे भरत विहार ऋषिकेश में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा 1ः30 बजे अपरान्ह में भरत विहार ऋषिकेश से गंगा नगर मेरठ के लिए प्रस्थान करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *