देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ममता चैहान ने अवगत कराया है कि माॅडल करियर सेन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 6 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कम्पनियों में स्थायी एवं अस्थायी लगभग 624 पदों पर भर्ती हेतु पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 6 सितम्बर 2019 को प्रातः 10 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में पूछताछ/काउण्टर नम्बर-01 वा अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में अंकित करवा सकते हैं साथ ही मेले में प्रतिभाग करने के लिए भारत सरकार की वेबसाईट www.ncs.gov.in में भी अपना पंजीयन करवा सकते है। साक्षात्कार 6 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे से शुरू होंगें। साक्षात्कार में सभी अभ्यर्थियों को को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति सहित मूल प्रमाण पत्र एवं आईडी प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में सम्पर्क किया जा सकता है।
निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन 1 सिम्बर से
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली को शत्-प्रतिशत् शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये रखने के लिए 01 सिम्बर 2019 से निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अवगत कराया है कि कार्यक्रम के अन्तर्गत अर्ह मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम संशोधन, स्थान परिवर्तन व सूची से नाम हटवाने हेतु वोटर हेल्पलाईन न0 1950, मोबाईल एप्प, NVSP.in (नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल) का प्रयोग कर सकते है अथवा बीएलओ से सम्पर्क कर सकते है। समस्त अर्ह मतदाता (01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले) निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु निकटतम CSCs में भी जा सकते है। प्रत्येक मतदाता को सत्यापन हेतु वर्णित अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख यथा पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शासकीय/अर्धशासकीय पहचान पत्र, बैंक पासबुक, किसान पहचान पत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित अन्य दस्तावेज की फोटो प्रति लानी आवश्यक होगी। 01 सितम्बर 2019 से बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक निर्वाचक व उनसे सम्बन्धित जानकारियों का सत्यापन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे अपने नाम, पते एवं स्थान परिवर्तन व अन्य किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए सत्यापन हेतु आने वाले बीएलओ का सहयोग करें तथा स्वयं भी वोटर हेल्पलाईन न0 1950, मोबाईल एप्प, NVSP.in (नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल) का प्रयोग कर अपने परिवार के सदस्यों का सत्यापन कर सकतें हैं।
मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नंदकिशोर नौटियाल एक समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखा।
नौटियाल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्रीबद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष ,वरिश्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार नन्द किशोर नौटियाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 नन्द किषोर नौटियाल लम्बे समय से साहित्य जगत से जुड़े रहे तथा पत्रकारिता में एक नई पहचान बनाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रीतम सिह ने कहा कि स्व0 नन्द किशोर नौटियाल ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष के रूप में अविस्मरणीय कार्य किय जिसके लिए उन्हे सदैव याद किया जाता रहेगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि ईष्वर स्व0 नन्द किशोर नौटियाल की आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।