दून संक्षिप्त: रोजगार मेले का आयोजन 30 जुलाई को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय देहरादून में 30 जुलाई 2019 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न 6 कम्पनियों के लगभग 603 पदों पर महिला/पुरूष अभ्यर्थियों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में अपना  नाम सेवायोजन कार्यालय देहरादून में अंकित करवा सकते है। साथ ही मेले में प्रतिभाग करने के लिए भारत सरकार की वेबसाईट www.ncs.gov.in  पर भी पंजीयन करवा सकते है। साक्षात्कार 30 जुलाई को 11 बजे से प्रारम्भ होगें। अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से अपने साथ अपने मूल प्रमाण-पत्रों, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी  पू्रफ लाना सुनिश्चित करें। रोजगार मेले में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, देहरादून द्वारा स्टाल लगाकर स्वरोजगार हेतु (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन एवं आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकाीर प्रदान की जायेगी।
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 30 को
सिविज जज(सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में 30 जुलाई 2019 को प्रातः 11 बजे से देहरा पब्लिक इंटर कालेज बंजारावाला देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाना है तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी जानी है तथा उनसे सम्बन्धित प्रमाण पत्र आदि वितरित किया जाने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *