देवीधार के पास खाई में गिरी मैक्स, पांच की मौत

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
हादसा करीब चार बजे का बताया जा रहा है। सभी लोग मैक्स वाहन संख्या UA 07 2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहा थे। बताया जाता है कि थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष घायल है। घायलों और मृतकों को निकालने का कार्य समाचार लिखे जाने तक जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *