धार्मिक भावनाओं पर राजनीति खेलना बंद करें सरकार: देवेंद्र पाल

रुड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गौरक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद ने सरकार को धार्मिक भावनाओं पर राजनीति खेलने से बाज आने की चेतावनी दी है। गौरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष देवेन्द्र पाल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंगलौर स्लॉटर हाउस के निर्माण को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये पर सरकार की ही भाषा में जवाब देने का निर्णय लिया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत प्रमुख देवेन्द्र पाल ने कहा कि सरकार मंगलौर ही नहीं देव भूमि में कहीं भी स्लॉटर का निर्माण नहीं होगा। लेकिन मंगलौर स्लॉटर हाउस का निर्माण कार्य जारी रहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एक प्रतिनिधिमण्डल ने केबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भेंट कर एक ज्ञापन गत 22 नवम्बर को सौंपा था जिसमें कैबनेट मंत्री ने इसपर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा। एक बार फिर 7 फरवरी को विहिप और गौरक्षा विभाग के प्रतिनिधिमण्डल ने हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट कर उन्हें मंगलौर स्लॉटर हाउस के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की थी। सांसद ने भी इसे बंद कराने का आश्वासन दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके निर्माण को न रोका गया तो गौरक्षा विभाग बडा आन्दोलन शुरू करने के लिये जनसम्पर्क अभियान में जुट गया है। प्रांत सहमंत्री देवेन्द्र सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार कुम्भ नगरी के द्वार पर बनने वाले स्लॉटर हाउस को परोक्ष रूप से समर्थन दे रही है। अन्यथा कोई कारण नहीं कि सरकार के न चाहते हुए भी स्लॉटर हाउस का निर्माण हो जाये। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब सरकार को उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। आने वाले कुम्भ में मंगलौर स्लॉटर हाउस को सरकार की उपलब्धि के रूप में दर्शाने वाले बैनर लगाये जायेंगे। ऐसे सैकडो बैनर और होर्डिग पूरे हरिद्वार जिले में लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में गौरक्षा विभाग के संरक्षक चन्द्र प्रकाश बाटा, प्रांत सह मंत्री देवेन्द्र सिंह वर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष संदीप खटाना, शिव प्रसाद त्यागी, अमित त्यागी, विनोद त्यागी, अशोक कुमार पाण्डे, संजय पाल मानकपुर, अनुज आर्य, मनु वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *