नगर निगम आयुक्त को भेंट किये मास्क

रुड़की/देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। देशभर सहित पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से जहां बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं, वहीं इससे बचाव तथा इस संक्रमित बीमारी से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर सरकार एवं विभिन्न संगठन लगातार अपना प्रयास कर रहे हैं। जनता भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अपने घरों में रहकर इस महामारी से जंग लड़ रही है।अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी महामारी के खिलाफ इस जंग में किसी ना किसी रूप में अपना भरपूर सहयोग दे रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम से जुड़ी भारत स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर भी है, जिन्होंने लोकडाउन में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में एक ओर जहां अपनी अहम् भूमिका निभाई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी ओर से तैयार किए मास्क भी नगर निगम आयुक्त नूपुर वर्मा को भेंट कर एक मिसाल कायम की है। नगर निगम स्थित कार्यालय में पहुंचकर सामाजिक संस्था सद्भावना ह्यूमन वेलफेयर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की चेयरपर्सन अंजुम गौर ने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को यह मास्क भेंट किये। अंजुम गौर पिछले डेढ़ माह से लॉकडाउन के बाद लगातार नगर निगम की ओर से भोजन भी जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *